किसी शुभ कार्य के जाने से पहले :-
१ :- रविवार को पान का पत्ता साथ रखकर जायें।
२ :- सोमवार को दर्पण में अपना चेहरा देखकर जायें।
३ :- मंगलवार को मिष्ठान खाकर जायें।
४ :- बुधवार को हरे धनिये के पत्ते खाकर जायें।
५ :- गुरूवार को सरसों के कुछ दाने मुख में डालकर जायें।
६ :- शुक्रवार को दही खाकर जायें। शनिवार को अदरक और घी खाकर जाना चाहिये।
७ :- किसी भी शनिवार की शाम को माह की दाल के दाने लें। उसपर थोड़ी सी दही और सिन्दूर लगाकर पीपल के वृक्ष के नीचे रख दें और बिना मुड़कर देखे वापिस आ जायें। सात शनिवार लगातार करने से आर्थिक समृद्धि तथा खुशहाली बनी रहेगी।
गृह बाधा की शांति के लिए :-
१ :- पश्चिमाभिमुख होकर क्क नमः शिवाय मंत्र का २१ बार या २१ माला श्रद्धापूर्वक जप करें।
आर्थिक परेशानियों से मुक्ति के लिए
१ :- गणपति की नियमित आराधना करें। इसके अलावा श्वेत गुजा (चिरमी) को एक शीशी में गंगाजल में डाल कर प्रतिदिन श्री सूक्त का पाठ करें। बुधवार को विशेष रूप से प्रसाद चढ़ाकर पूजा करें।
क्या पति का प्यार कम हो गया है?
अगर पति या प्रेमी का पत्नी या प्रेमिका के प्रति प्यार कम हो गया हो तो श्री कृष्ण का स्मरण कर तीन इलायची अपने बदन से स्पर्श करती हुई शुक्रवार के दिन छुपा कर रखें। जैसे अगर साड़ी पहनतीं हैं तो अपने पल्लू में बांध कर उसे रखा जा सकता है और अन्य लिबास पहनती हैं तो रूमाल में रखा जा सकता है।
शनिवार की सुबह वह इलायची पीस कर किसी भी व्यंजन में मिलाकर पति या प्रेमी को खिला दें। मात्र तीन शुक्रवार में स्पष्ट फर्क नजर आएगा।
शनिवार की सुबह वह इलायची पीस कर किसी भी व्यंजन में मिलाकर पति या प्रेमी को खिला दें। मात्र तीन शुक्रवार में स्पष्ट फर्क नजर आएगा।
विशेष :- अगर आपको दी गई जानकारी अच्छी लगे तो कृपया शेयर करें और अपने मित्रों को भी लाइक करने के लिए प्रेरित करें.
धन्यवाद।
धन्यवाद।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें