शनिवार, 21 नवंबर 2015

दिशाबोध का लाभ

दिशाबोध का लाभ 🌅🌅
🌅जो पूरब में सिर कर सोता, बुद्धि बढ़ाता ज्ञानी होता |
🌅जो दक्षिण में सिर कर सोता, तन का बल दीघार्यु संजोता |
🌅मस्तक पशि्चम कर जो सोता, चिन्ताओं में पड़ कर सोता |
🌅जो उत्तर में सिर कर सोता, लाभ और जीवन को खोता |
🌅पूर्व मुखी जो खाना खाता, वह लम्बा जीवन पाता |
🌅जो दक्षिण मुख होकर खाता, भारी नाम बड़ाई पाता |
🌅शौच और लघु शंका जाओ, उत्तर-दक्षिण मुख को आओ |
🌅पूर्व मुखी हो सदा नहाओ, मंजन पशि्चम मुख कर आओ |
🌅पूवोर्त्तर मुख जाप सम्हारो, श्वेत वस्त्र उत्तर मुख धारो |
🌅पढ़ने उत्तर मुख हो जाओ, भोजन दक्षिण मुख न पकाओ |

ज्योतिषीय ग्रह दोष के लिए गाय, पक्षी, कुत्ता, चींटियां और मछली से ग्रहों की शान्ति की जा सकती हैं और जीवन की समस्याएं को दूर किया जा सकता हैं।
गाय : गाय को रोटी खिलाए और सेवा करने से सभी सुख प्राप्त हो सकते हैं।प्रतिदिन गाय को रोटी खिलाना चाहिए।
पक्षियों :पक्षियों को दाना डालने से आर्थिक मामलों और व्यवसाय में लाभ मिलाता है। प्रतिदिन पक्षियों को दाना अवश्य डाले ।
कुत्ता: कुत्ते को रोटी खिलाना से दुश्मनों से परेशानी और उनका भय कम होता हैं अतः कुत्ते को रोटी से नियमित रूप से खिलाना चाहिए।
चींटियां :चींटियों को शक्कर और आटे डालने से ,कर्ज से परेशानी खत्म होती है।
मछली :मछली को आटे की गोलियां खिलाते हैं तो पुरानी संपत्ति (जो हाथ से निकल गई है ) और मूल्यवान वस्तु (जो खो गई है)तो प्राप्त होती है।
गाय, पक्षी, कुत्ता, चींटियां और मछली इनको खाना खिलाने से दुख-दर्द मे कमी आती हैं और पुण्य भी प्राप्त होता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें