शनिवार, 1 अगस्त 2015

सीता राम ll

ll सीता राम ll
साधना करते समय माला से जापभ किया जाता हैं ।माला में 108 मणियें(मोती) होते हैं ।
एक माला का जाप करने पर 108 बार स्मरण किया जाता है , 108 का अंक अति शुभ माना जाता हैं ।
हिन्दी वर्णमाला में वर्णाक्षर अंक गणितानुसार :-
स्वर :-
-----
अ = 1 , आ=2 ,इ=3 , ई=4 , उ=5 ,ऊ=6 , ऊ=7 , ए=7 , ऐ=7 , ओ =8 ,औ=9 ,औ=10 ,अं=11 , अः=12
व्यन्जन:-
---------
क=1 ,ख=2 , ग=3 ,घ=4 , ङ=5 , च=6 ,छ=7 ,ज=8 झ=9
ञ=10 , ट=11 , ठ=12 , ड=13 , ढ=14 , ण=15 ,त=16 थ=17 , द=18 , ध=19 , न=20 प=21 ,फ=22 ,ब=23 ,भ=24,म=25 , य=26 , र=27 ,ल=28 , व=29 ,श=30 ,ष=31 , स=32 , ह=33 , त्र=34 ,ज्ञ=35
" सीता राम " का अंकानुसार योग :-
सी (स+ई , 32+4) = 36
ता (त+आ, 16+2) = 18
रा (र+आ , 27+2) = 29
म = 25
----------
योग 108
----------
अतः सच्चे मन से केवल एक "सीताराम " स्मरण करने मात्र से ही एक माला का जाप हो जाता हैं ।
" सीताराम "
जय जय श्री सीताराम जी.....

1 टिप्पणी: