गुरुवार, 10 नवंबर 2022

ॐ के 11 शारीरिक लाभ:

 ॐ के 11 शारीरिक लाभ:


ॐ अर्थात् ओउम् तीन अक्षरों से बना है, 


जो सर्व विदित है ।


अ उ म् । 


"अ" का अर्थ है उत्पन्न होना, 


"उ" का तात्पर्य है उठना, उड़ना अर्थात् विकास,


"म" का मतलब है मौन हो जाना अर्थात्"ब्रह्मलीन" हो जाना।


 ॐ सम्पूर्ण ब्रह्माण्ड की उत्पत्ति और पूरी सृष्टि का द्योतक है।


 ॐ का उच्चारण शारीरिक लाभ प्रदान करता है।


 जानें, 


ॐ कैसे है स्वास्थ्य वर्द्धक 

 अपनाएं आरोग्य के लिए मात्र ॐ के उच्चारण का मार्ग



1, ॐ और थायरायडः 


ॐ के दूसरे अक्षर का उच्चारण करने से गले में कंपन पैदा होती है जो कि थायरायड ग्रंथि पर सकारात्मक प्रभाव डालता है।


 2. ॐ और घबराहटः 


अगर आपको घबराहट या अधीरता होती है तो ॐ के उच्चारण से उत्तम कुछ भी नहीं।


3. ॐ और तनावः यह शरीर के विषैले तत्त्वों को दूर करता है, 


अर्थात तनाव के कारण पैदा होने वाले द्रव्यों पर नियंत्रण करता है। 


4. ॐ और खून का प्रवाहः


 यह हृदय औरख़ून के प्रवाह को संतुलित रखता है।


5. ॐ और पाचनः 


ॐ के उच्चारण से पाचन शक्ति तेज़ होती है।


6. ॐ लाए स्फूर्तिः


 इससे शरीर में फिर से युवा वस्था वाली स्फूर्तिका संचार होता है।


7. ॐ और थकान: 


थकान से बचाने के लिए इससे उत्तम उपाय कुछ और नहीं।


8. ॐ और नींदः 


नींद न आने की समस्या इससे कुछ ही समय में दूर हो जाती है। रात को सोते समय नींद आने तक मन में इसको करने से निश्चित नींद आएगी।


9. ॐ और फेफड़े: 


कुछ विशेष प्राणायाम के साथ इसे करने से फेफड़ों में मज़बूती आती है। 


10. ॐ और रीढ़ की हड्डी: 


ॐ के पहले शब्द का उच्चारण करने से कंपन पैदा होती है। 

इन कंपन से रीढ़ की हड्डी प्रभावित होती है और इसकी क्षमता बढ़ जाती है


11. ॐ दूर करे तनावः 


अनेक बार ॐ का उच्चारण करने से पूरा शरीर तनाव-रहित हो जाता है। 

🙏एक साँस में ॐ जितनी देर तक कर सकें करें। 

🙏राधे राधे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें