15 मार्च, रविवार से शनि वृश्चिक राशि में वक्री हो जाएगा और 1 अगस्त तक वक्री ही रहेगा। 2 अगस्त से फिर मार्गी हो जाएगा। इन तारीखों को लेकर कहीं-कहीं पंचांग भेद भी है। इस तरह 140 दिनों तक शनि वक्री रहेगा, यानी टेढ़ी चाल से चलेगा। इसका असर सभी राशियों पर रहेगा। शनि के वक्री होने से कुछ लोगों को प्रमोशन, धन लाभ और अचानक बड़ी सफलता मिलेगी।वक्री शनि के प्रभाव से कुछ नौकरी-पेशा लोगों को अचानक बड़ा पद मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों के लिए ये समय परेशानियों वाला भी हो सकता है। शनि न्याय का कारक ग्रह है। शनि के वक्री समय में कुछ लोगों को बिना वजह कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी लगाना पड़ सकते हैं। जो लोग पिछले कुछ दिनों से कोर्ट-कचहरी के मामलों में परेशान चल रहे हैं, उनके केस निपट जाएंगे।
राशिफल और उपाय-
राशिफल और उपाय-
मेष - मेष राशि वालों के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है। जब तक शनि वक्री है, तब तक आपको किसी न किसी तरह के मानसिक तनाव से परेशान होना पड़ सकता है। वक्री शनि का आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें। आपकी राशि से आठवीं राशि में शनि वक्री रहेगा तो यात्राओं के योग भी बनेंगे। आर्थिक हानि भी हो सकती है। फालतू खर्चा हो सकता है। इस समय में किसी भी तरह का निवेश न करें। पुराने निवेश से फायदा न मिलें तो धैर्य से काम लें। इस समय में आप अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। अपने विचार और भविष्य के लिए बनाए गए प्लान आसपास के लोगों से शेयर न करें। पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। ये पुराने दोस्त आपके कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़े हुए भी हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा निर्णय न लें, तो ही अच्छा है।
उपाय- हर शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक लगाएं।
उपाय- हर शनिवार को हनुमान जी के मंदिर में दीपक लगाएं।
वृष - आपकी राशि से सातवीं राशि में शनि वक्री हुआ है। आपकी राशि पर शनि की सीधी नजर पड़ रही है। वृष राशि वालों के लिए वक्री शनि अच्छा फल देने वाला रहेगा। शनि के प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। धन संबंधी रुके हुए मामले पूरे हो जाएंगे और आपको धन लाभ भी होगा। शनि की टेढ़ी नजर माता के भाव पर होने से आपकी माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। इस राशि वालों की इनकम बढऩे के योग बन रहे हैं। इस राशि के पार्टनशिप में काम करने वाले लोग सावधान रहें। कुछ कामों में रुकावटें आ सकती है और पार्टनर से मतभेद भी हो सकता है। वृष राशि वालों की मुलाकात कार्यक्षेत्र से जुड़े बड़े लोगों या अधिकारियों से हो सकती है।
उपाय - काली गाय को घास खिलाएं।
मिथुन - मिथुन राशि के लोग वक्री शनि के कारण अपने कामकाज में कुछ ज्यादा ही बिजी हो सकते हैं। बिजनेस वाले लोग अपना बिजनेस बढ़ा सकते हैं। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बन रहे हैं। कामकाज में जिम्मेदारियां बढऩे के भी योग हैं। वक्री शनि अचानक यात्राएं करवा सकता है। ये अचानक होने वाली यात्राएं आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित भी हो सकती है। कामकाज में कुछ ज्यादा ही बिजी होने से पारिवारिक जीवन प्रभावित हो सकता है। परिवार में सामंजस्य बनाए रखें। छठा शनि आपको छिटपुट विवादों में उलझा सकता है। इससे आपका समय भी खराब हो सकता है। इस समय आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। दो तरफा बातें करने से बचें तो अच्छा है।
उपाय - पूरे उड़द का दान दें।
कर्क - वक्री शनि कर्क राशि वालों को मानसिक रूप से परेशान कर सकता है। आपकी राशि से पांचवीं राशि में शनि होने से कई तरह विचार दिमाग में आते रहेंगे। योजनाएं बनाने में परेशानियां आ सकती है। बार-बार योजनाएं भी बदलनी पड़ सकती हैं। वक्री शनि होने से ये समय योजनाएं बनाने के लिए ठीक नहीं है। इस समय आपको सकारात्मक रहना बहुत जरुरी है। इस राशि के विद्यार्थियों को परेशानियां और रुकावटों का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ाई में मन नहीं लगने से परेशान हो सकते हैं। इस समय में महत्वपूर्ण लोगों से कांटेक्ट बन सकते हैं। ये कांटेक्ट आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। वक्री शनि आपको गुस्सा दिला सकता है। सावधान रहें, आवेश में आकर खुद का ही कुछ नुकसान भी करवा सकते हैं। जल्दबाजी या गुस्से में कोई भी डिसीजन न लें। ऐसी स्थिति में कोई भी काम शुरू न करें तो ही अच्छा है।
उपाय- 11 सोमवार तक शंकर जी का अभिषेक करें।
सिंह- आपकी राशि पर शनि की ढय्या चल रही है। इस समय में यात्राएं हो सकती हैं। ये यात्राएं आने वाले समय में आपके लिए फायदेमंद हो सकती है। ये यात्राएं धार्मिक भी हो सकती है। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। इन मांगलिक कार्याे का खर्च भी आप ही उठा सकते हैं। शनि का वक्री होना आपके लिए अच्छा नहीं है। सिंह राशि वालों को माता की सेहत से जुड़ी चिंता परेशान कर सकती है। माता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। जब तक शनि वक्री है तब तक कोई भी नया काम करने से बचें। इस समय मे जरूरी काम ही करें, लेकिन सावधानी से करें। इस समय लेनदेन भी सावधानी से करना चाहिए। आप से जुड़ा कोई व्यक्ति आपको धोखा भी दे सकता है। आपकी राशि से चौथा शनि होने के कारण सम्पत्ति और वाहन के मामले में आपका समय अच्छा नहीं है। वाहन से हानि हो सकती है, सावधान रहें।
उपाय - आईना, तिल, तेल आदि का दान दें।
उपाय - आईना, तिल, तेल आदि का दान दें।
कन्या - आपके लिए समय शुभ है। धन लाभ के योग बनेंगे। फायदेमंद यात्राएं हो सकती हैं। वक्री शनि आपकी योजनाओं में महत्वपूर्ण परिवर्तन करवा सकता है। इस समय में पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। ये दोस्त आपके बिजनेस या नौकरी से जुड़े भी हो सकते हैं। इन दोस्तों से आपके महत्वपूर्ण काम भी पूरे हो सकते हैं। कन्या राशि वालों के सामने स्थान परिवर्तन को लेकर महत्वपूर्ण स्थितियां बन सकती हैं। इस समय आपको जीवनसाथी सहयोग मिलेगा। इस समय में आपके खास कामों से जुड़े विकल्प भी सामने आ सकते हैं। इन समय में साझेदारी से आपको फायदा हो सकता है। बिजनेस में फायदा होने के योग बन रहे हैं।
उपाय- काले कपड़े, कंबल का दान करें और नशे से दूर रहें।
तुला - तुला राशि वालों के लिए ये समय मिलाजुला फल देने वाला रहेगा। आपको इस समय में मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी लेकिन उसका परिणाम आपको थोड़ा उदास कर सकता है। मेहनत का रिजल्ट आपको कम मिलेगा। इस समय आपके साहस में कमी आ सकती है। मेहनत और संघर्ष करने की ताकत में कमी आ सकती है। दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। इस समय आपके न्यायालयीन मामले निपट जाएंगे। दोस्तों से सहयोग मिलेगा। ऋण संबंधी काम पूरे होंगे। कर्जा लेना चाह रहे हैं तो मिल जाएगा। इस समय पैसा उधार देने से बचें तो अच्छा है। अनियमित दिनचर्या से परेशानी हो सकती है। विवादों से जितना हो सकते बचें। मीठा बोलने की कोशिश करें, वाणी की कठोरता से आपको कुछ नुकसान भी हो सकता है।
उपाय - तराजू में बैठकर अपने वजन के अनुसार उड़द या तिल का दान करें, इसे तुला दान कहा जाता है।
उपाय - तराजू में बैठकर अपने वजन के अनुसार उड़द या तिल का दान करें, इसे तुला दान कहा जाता है।
वृश्चिक - वृश्चिक राशि वालों का कांफिडेंस बढ़ेगा। इस समय दूसरों के भरोसे अपना बिजनेस और कामकाज न छोड़ें। नौकरी में सावधानी से काम करें। लापरवाही से बचें। आपके स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन महसूस होंगे। इस समय आप दूसरों से सहयोग की अपेक्षा न रखें तो ही अच्छा है। आप मेहनत ज्यादा करेंगे लेकिन आपको उसका परिणाम मेहनत के अनुसार नहीं मिलेगा। इस समय आपके संघर्ष और मेहनत की शक्ति बढ़ी हुई रहेगी। आप कठीन से कठीन काम हाथ में लेने से नहीं हिचकिचाएंगे। इस समय आपको दंत रोग हो सकता है। अपने स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन से आपको फायदा होगा। इस समय आप अपने आस-पास के लोगों पर विश्वास बनाएं रखें और उनके भी विश्वास को टूटने न दें।
उपाय- कांसे की थाली में मीठा तेल भरकर तेल में अपना मुंह देखकर थाली सहित तेल का दान करें।
धनु- इस राशि वालों का खर्चा बढ़ा हुआ रहेगा। आर्थिक स्थिति ठीक नही है। घर परिवार में क्लेश और विवाद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अनुसार परिणाम नहीं मिलने से परेशान हो सकते हैं। आपके स्वभाव में परिवर्तन आ सकता है। नकारात्मक शक्तियों से परेशान हो सकते हैं, सावधान रहें। सुबह जल्दी उठें, जितना हो सके खुद को तन और मन से सात्विक रखें। किसी महत्वपूर्ण या पुराने व्यक्ति के सहयोग से सफलता मिल सकती है और आपके काम पूरे हो सकते हैं। इस समय कोई बड़ा निवेश न करें तो ही अच्छा है। धनु राशि के लोग इस समय में किसी भी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू न करें तो ही अच्छा है। वक्री शनि आपको परेशान कर सकता है साथ ही असफलता भी दे सकता है। शनि के प्रभाव से यात्राओं के योग बनेंगे।
उपाय - काले कपड़े में नारियल लपेटकर 100 ग्राम काले तिल, जौ और साबुत उड़द और एक कील के साथ जल में बहा दें।
मकर- मकर राशि वालों का जीवन व्यवस्थित हो जाएगा। इस समय में आपको भाइयों और दोस्तों से सहयोग मिलेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व आसानी से पूरे हो जाएंगे। इस समय धर्म और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। बेवजह भविष्य की चिंता रहेगी। इस समय आपको शनि देव धन लाभ करवा सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के पदोन्नति के योग बनेंगे। यात्राओं का योग बनेगा। अपोजिट जेंडर वालों से सहयोग मिल सकता है। मकर राशि के लोगों को आलस्य छोड़ देना चाहिए। आलस्य के कारण आपके महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं और धन लाभ में रुकावटें भी आ सकती हैं।
उपाय - भैरव जी के मंदिर में दीपक लगाएं और चलते दीपक में ही तेल डालकर दीपक को पूरा भर दें। ये प्रयोग हर शनिवार करें तो ज्यादा शुभ रहेगा।
कुंभ - आपके लिए समय शुभ है। इस समय आपको किस्मत का साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। उत्तम सुख मिलेगा। लाभदायक यात्राओं के मौके मिल सकते हैं। पैतृक व्यवसाय से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं। रुके हुए काम पूरे होंगे, सेहत अच्छी होगी। वाहन से सावधान रहें। महत्वपूर्ण योजनाएं पूरी हो सकती है। नए व्यापारिक सौदे मिल सकते हैं। अगर अटके हुए हैं तो पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अच्छा है। इस समय में रुका हुआ पैसा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का योग हैं। किए हुए कामों का पूरा फल आपको मिल सकता है।
उपाय - नारियल पर सिंदूर-चमेली के तेल के साथ स्वास्तिक बनाकर हनुमान जी के चरणों में रख दें।
उपाय - नारियल पर सिंदूर-चमेली के तेल के साथ स्वास्तिक बनाकर हनुमान जी के चरणों में रख दें।
मीन- इस समय में कोई महत्वपूर्ण योजना शुरू हो सकती है। धार्मिक एवं सकारात्मक विचारों के साथ आगे बढ़ेंगे। धन लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दूर स्थान या बाहरी व्यक्ति से शुभ समाचार मिलेंगे। यात्राओं का योग और यात्राओं से फायदा भी होगा। इस समय पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शत्रुओं पर विजय पाने के लिए योजनाएं बना सकते हैं। शत्रुओं से संबंधित विचार बार-बार दिमाग में चलते रहेंगे। पैसों से संबंधित कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कर्म प्रधान रहें। कर्म करने पर विश्वास करें। आपकी किस्मत उतना ही साथ देगी जितना आप कर्म करेंगे।
उपाय - हर शनिवार शनि देव को तेल चढ़ाएं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें